बलिया: भाजपा कार्यकर्ताओ ने चलाया सदस्यता अभियान,चार दर्जन से अधिक लोग बने सदस्य - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: भाजपा कार्यकर्ताओ ने चलाया सदस्यता अभियान,चार दर्जन से अधिक लोग बने सदस्य

     बांसडीह, बलिया। भाजपा नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अंर्तगत सोमवार को मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा के नेतृत्व में बांसडीह चौराहे पर पटरी दुकानदारों,ठेला रिक्शा चालकों और व्यापारियों में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे चार दर्जन से अधिक लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।



    बांसडीह मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता आज  बांसडीह चौराहे पर घूम घूम कर लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया।मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की पार्टी की सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओ ने अपनी ताकत पूरी तरह से झोंक दी है और एक ही लक्ष्य है अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ना।श्री ओझा ने बताया की विधायक केतकी सिंह द्वारा भी गांव गांव चौपाल के माध्यम से लोगो को पार्टी से जोड़ा जा रहा है जिसके अंतर्गत 9 अक्तूबर को बांसडीह मंडल के केवटलिया मिश्र तथा सकरपुरा ग्रामसभा में आयोजित चौपाल में विधायक केतकी सिंह उपस्थित रहेगी तथा स्थानीय लोगो से संवाद करते हुये लोगो को पार्टी की सदस्यता से जोड़ेगी।इस मौके पर तेजबहादुर रावत, मूनजी गोंड,सिंपी सिंह,अवनीश मिश्रा,शिवम गुप्ता,अजय यादव,राजेश प्रजापति सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।