बलिया : ईओ बांसडीह की पहल पर घायल गोवंश को सड़क से कर्मियों ने किया गौशाला स्थानांतरित - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : ईओ बांसडीह की पहल पर घायल गोवंश को सड़क से कर्मियों ने किया गौशाला स्थानांतरित


    फोटो - EO बांसडीह की पहल पर गोवंश को वाहन से ले जाते नगर पंचायत कर्मी

     बांसडीह,बलिया।बलिया बांसडीह मुख्य सड़क मार्ग पर चार दिनों से घायल पड़ा गोवंश की खबर बलिया ब्रेकिंग पर चलने के बाद हरकत में आया प्रशासन ने रविवार की देर रात उसे गौशाला में स्थानांतरित कर दिया।

    बलिया ब्रेकिंग न्यूज पर खबर चलने के बाद घायल गोवंश के लिए नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संदीप सिंह ने गो बंश के लिए तत्काल सहायता के लिए नगर पंचायत का वाहन और कर्मियों को लगाया। देर रात्रि में न प कर्मी घायल गोवंश को वाहन से मनियर स्थित गौ आश्रय स्थल पहुंचाया। 


    फोटो - संदीप सिंह अधिशाषी अधिकारी,बांसडीह

    इस संबंध में ईओ संदीप सिंह ने बताया कि जैसे ही मुझे घायल गोवंश के बारे में पता चला तो अवकाशके दिन ही मैं तत्काल नगर पंचायत कर्मियों की एक टीम वाहन के साथ भेज दिया था।वही पशु चिकित्साधिकारी डा प्रेम नारायण पाण्डेय ने बताया कि गो बंश को घटनास्थल से गौ आश्रय स्थल गौरा बगही भेज दिया गया हैं। जहां उसके इलाज और भोजन की व्यवस्था कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बलिया ब्रेकिंग की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    कई दिनों से पड़ा था गोवंश

     गो बंश करीब चार दिन से घायलावस्था में सड़क के किनारे बांसडीह हीरो एजेंसी के पास पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया है। जिससे उसके पीछे के दोनो पैरों की जॉइंट टूट गए है। वह असहाय स्थिति में भूखे प्यासे कई दिनों से पड़ा हुआ था।स्थानीय लोगों का अंदेशा था कि रात्रि में सुनसान स्थान होने पर कोई भी जंगली जानवर इस असहाय गोवंश का शिकार कर सकता था।रोजाना इस मुख्य मार्ग से हजारों लोगों का आना जान था लेकिन किसी की नजर इस असहाय पर नहीं पड़ रही थी।खबर के बाद प्रशाशन ने घायल गो बंश को घटनास्थल से गौशाला स्थांतरित किया गया।