बलिया : किशोर-किशोरियों के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए हुआ स्वास्थ्य मंच का आयोजन,विशेषज्ञों ने शारीरिक बदलाव की दी जानकारी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : किशोर-किशोरियों के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए हुआ स्वास्थ्य मंच का आयोजन,विशेषज्ञों ने शारीरिक बदलाव की दी जानकारी

     


    बांसडीह,बलिया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत बांसडीह स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर ने किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य पर चर्चा की। इसके साथ ही छात्राओं की बी एम आई,हीमोग्लोबिन सहित अन्य जाँचें भी की गईं।  उपस्थित चिकित्सको की टीम ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 19 वर्ष के किशोरियों को स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से सामुदायिक स्तरीय सेवायें प्रदान की जाती हैं। 

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिशु मृत्यु दर एवं कुल प्रजनन दर को कम करने के लिए किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य को एक मुख्य घटक माना गया है। जिससे इसको मुख्यधारा में जोड़ा जा सके। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य उन्नयन, किशोरोंयो में पोषण, आकस्मिक चोट, हिंसा (लिंग आधारित), असंक्रमणकारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य आदि की जानकारी तथा सलाह देना है।

     सहायक शोध अधिकारी अदिति कुमारी ने छात्राओं को शारीरिक व मानसिक समस्याओं को लेकर अपनी झिझक को तोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शरीरिक बदलावों से परिचित कराते हुए किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया। इसके साथ ही निराकरण की भी जानकारी दी गयी। चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किशोरावस्था के दौरान  किशोरियों की मानसिक स्थिति पर चर्चा करते हुए पढ़ाई के दौरान होने वाले चिड़चिड़ापन, समस्याओं से परिजनों, गुरुजनों को अवगत कराने के बारे में बताया। डा आनंद कुमार सिंह ने कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर-विशेषज्ञ से संपर्क करने की भी सलाह दी ।डा सगीर हसन ने किशोरियों को शारीरिक व व्यवहारिक परिवर्तन के दौरान सजग होकर रहने की सलाह दिया। छात्राओं को टीम ने सैनिटरी नैपकिन भी प्रदान की गई। मृत्युंजय सिंह,अंजनी कुमार,अभिषेक सिंह,संध्या शर्मा,प्रियंका सिंह, अश्वनी वर्मा आदि रहे।