बलिया : भाजपा मिलन कार्यक्रम में विभिन्न दलों से आए कार्यकर्ताओ को विधायक ने दिलाई भाजपा की सदस्यता - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : भाजपा मिलन कार्यक्रम में विभिन्न दलों से आए कार्यकर्ताओ को विधायक ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

     

    बांसडीह, बलिया। भाजपा मिलन कार्यक्रम के अंर्तगत स्थानीय विधायक केतकी सिंह के मैरीटार स्थित आवास पर बांसडीह क्षेत्र से कांग्रेस, सपा,बसपा तथा आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न दलो से आये लगभग 300 कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।स्थानीय विधायक केतकी सिंह ने दूसरे दलों से आये लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुये कहा की आज प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ही नही विश्व उनके नेतृत्व का लोहा मान रहा है आज दूसरे दलों में भगदड़ मची हुई है लोग  मोदी और योगी के नेतृत्व में भरोसा जता रहे है जिसकी देन है की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है।विधायक केतकी सिंह ने बांसडीह विधानसभा से 300 लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।इस मौके पर,बलिराम उपाध्याय,विजय बहादुर सिंह,नकुल चौबे,प्रतुल कुमार ओझा,प्रमोद सिंह सतेंद्र सिंह,मिथलेश तिवारी, सीतांशु गुप्ता,अरुण सिंह, अशोक यादव,प्रशांत विश्वकर्मा, रंजना सिंह,चंद्रबली वर्मा,अवनीश मिश्रा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।