बलिया:कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख को मातृ शोक - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख को मातृ शोक

     

    फाइल फ़ोटो - स्वo जनक किशोरी देवी

    बांसडीह,बलिया।  कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक की 92 वर्षीय माता जनक किशोरी देवी का सोमवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थी तथा वाराणसी में भर्ती थी। देर रात छोटकी सेरिया गांव शव पंहुचने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मंगलवार को छोटकी सेरिया गांव पर ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, मुखाग्नि उमाशंकर पाठक ने दिया। 

    शव यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं व लोगों ने शव पर फूल चढ़ाकर नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चितानन्द तिवारी, अशोक पाठक,सीबी मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष चौबे चुन्नू, मुन्ना उपाध्याय,मिंटू पाण्डेय, शिवजी पाठक, संजय सिंह, लल्लू सिंह,अभिजीत तिवारी सत्यम, अनुभव तिवारी गोलू, श्री प्रकाश मिश्र, रंजन सिंह, संजीत यादव, दिलीप तिवारी, दिग्विजय सिंह छोटू, मुखिया पाण्डेय, विनय मिश्र आदि थे।