बलिया: भाजपा नेता का जनसम्पर्क यात्रा बांसडीह पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: भाजपा नेता का जनसम्पर्क यात्रा बांसडीह पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

     


    बांसडीह,बलिया. भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेंद्र पाठक उर्फ टुन जी द्वारा लोकसभा सलेमपुर क्षेत्र के जनसंपर्क यात्रा के अन्तर्गत बांसडीह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।अपने स्वागत से अभिभूत श्री पाठक ने कहा की अबकी बार जनता के सहयोग मोदी सरकार चार सौ के पार जा रही है।

    यह भी पढ़े-बलिया : बैंक का अलार्म बजने से हलकान रही पुलिस

    देश में चल रही मोदी सरकार ने आम जनता के लिये जो कार्य किए है वह मिशाल है और सरकार ने रोटी कपड़ा और मकान जो मूलभूत सुविधाये  है वह जनता को मिल रही है जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमत्री बनाने जा रही है।इस मौके पर स्वागत करने वालो में भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा, रजना सिंह,अवनीश मिश्रा,अजय यादव,गोपाल गुप्ता,शिवम गुप्ता,नन्हे मिश्रा,राजनरायण सिंह,तेजबहादुर रावत सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।