बलिया: समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने राणा कुनाल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने राणा कुनाल

     


    बांसडीह,बलिया ।  बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के तारडीला गांव निवासी राना कुनाल सिंह  को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। टीडी कालेज के  छात्रनेता रहे राना कुनाल सिंह  समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर वर्षों से राजनीति कर रहे हैं। वह समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके मनोनयन पर पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि  उनके नेतृत्व में युवा सपा के साथ  मजबूती से जुड़कर कार्य करेंगे। 

    यह भी पढ़े-बलिया : बैंक का अलार्म बजने से हलकान रही पुलिस

    यह भी पढ़े-Road Accident: मोटर साईकिल और ट्रक की जोरदार टक्कर दो की मौत, दो घायल

    राना कुनाल सिंह को सपा बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह,विशु चौधरी,गोलू चौधरी,विक्रम यादव,रिजवान खान,दानिश खान,रवि रफ्तार,अंगद मिश्र,मंटू सिंह, अभय सिंह,इंद्रजीत यादव, रजनीश यादव,सोनू यादव ,गुड्डू यादव,लकी सिंह, आदि ने बधाई दी है।