बलिया :मजदूर यूनियन महासंघ एव मजदूर महिला शक्ति ने आयोजित किया पदाधिकारी सम्मान समारोह - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :मजदूर यूनियन महासंघ एव मजदूर महिला शक्ति ने आयोजित किया पदाधिकारी सम्मान समारोह

     

    बांसडीह,बलिया।मजदूर यूनियन महासंघ एव मजदूर महिला शक्ति  द्वारा आयोजित पदाधिकारी सम्मान समारोह में बेरुआरबारी ब्लाक के नव नियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़े-बलिया:डीएम और एस पी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

     यह भी पढ़े-बलिया : राज्यसभा में 8 सीटों पर मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुव जी द्वारा महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ अपने आर्थिक स्वावलम्बन, राजनैतिक भागीदारी व सामाजिक विकास के लिए जागरूक होना अतिआवश्यक है,महिलाएं अपनी शक्तियों व सम्भावनाओं, क्षमताओं व योग्यताओं तथा अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होती हैं।वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेज बहादुर रावत ने संगठन की एकता,विकास,महिला सशक्तिकरण,शिक्षा व जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि हमारे संगठन ने समाज के सभी महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया है। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी में सुनीता देवी, माया देवी,चंदा देवी, फूल माला देवी, लाल मुनी देवी, चिंता देवी, रीता देवी, सुगंती देवी अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।