बलिया: स्मार्टफोन पाकर खिले छात्राओं के चेहरे,मुख्य अतिथि ने की बड़ी बात - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: स्मार्टफोन पाकर खिले छात्राओं के चेहरे,मुख्य अतिथि ने की बड़ी बात

     

    छात्रा को स्मार्टफोन प्रदान करते मुख्य अतिथि शान्त स्वरूप सिंह (गुड्डू)

    बांसडीह,बलिया। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजवारवीर स्थित द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में बी.ए. अन्तिम वर्ष की 208 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि शान्तस्वरूप सिंह 'गुड्डू ' द्वारा किया गया।

    छात्रा को स्मार्टफोन प्रदान करते महाविद्यालय के प्राचार्य डा० बदरे आलम

    इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री अभिषेक आनन्द सिन्हा रॉबिन ने मुख्य अतिथि एवं अन्य आगन्तुकों का किया। छात्राओ को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का युग संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी का युग का है। इसके लिए युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त होना आवश्यक है। तकनीक का प्रयोग लोगो के लिए वर्तमान में जरूरत बन गई है,अगर स्मार्टफोन का सदुपयोग किया जाय तो छात्राओ को कही जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,समूचा ज्ञान एक क्लिक पर ही मिल जायेगा।सम्बोधन के पश्चात स्मार्टफोन वितरण का कार्य आरम्भ हुआ। 

    स्मार्टफोन पाकर खुशी मानती महाविद्यालय की छात्राएं 

    स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे प्रसन्नता से खिले नज़र आए।कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बद्रे आलम द्वारा समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री वेद प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतुल कुमार ओझा, दुर्गेश मिश्रा, राजू दुबे, राजेश सिंह आदि के अतिरिक्त महाविद्यालय के समस्त सम्मानित प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।