बलिया: ई रिक्शा की ट्राली से जोरदार भिडंत,एक की मौत,चार घायल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: ई रिक्शा की ट्राली से जोरदार भिडंत,एक की मौत,चार घायल


     बांसडीह,बलिया। बुधवार की देर शाम करीब छः बजे बांसडीह मनियर मार्ग पर कस्बे के पाण्डेय कें पोखरा के पास ई रिक्शा की ट्राली में टक्कर होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गई वही ई रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल है।

    बताया जा रहा है की कस्बे के वार्ड न 03/10 के रामचंद्र गोंड की तीसरे लड़के की लड़की छेंका(मांगलिक कार्यक्रम) कोतवाली क्षेत्र के केवरा से करके परिजन ई रिक्शा पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे कि अभी वह पाण्डेय के पोखरा पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रही मोटरसाइकिल को बचाने में ई रिक्शा  ट्रैक्टर की ट्राली में भिड़ं गई। इस जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गई वही ई रिक्शा सवार एक व्यक्ति सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगो घटना की सूचना पुलिस को देते हुए ई रिक्शा सवार घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह ले गए।

     जहां चिकित्सकों ने वार्ड न 10 निवासी भरत माली (46) पुत्र शिवनारायण माली को मृत्यु घोषित कर दिया।अन्य घायलों में कस्बा बांसडीह रामचंद्र गोंड पुत्र स्व भालू गोंड,राजकुमार(22) पुत्र रामचंद्र गोंड,शिवानी (11) पुत्री गोबिंद निवासी सकरपुरा,राजबीर पुत्र गोविंद(09) निवासी सकरपुरा घायल हो गए।वही गंभीर रूप से घायल रामचन्द्र गोंड को उचित इलाज हेतु जिलाचिकित्सालय भेज दिया गया।वही मृतक भरत माली के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकत्सालय भेज दिया।