बलिया:विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में पुलिस ने पति को भेजा जेल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में पुलिस ने पति को भेजा जेल

     

    बांसडीह (बलिया) ।दो वर्ष पूर्व विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सर्वेश कुमार सिंह निवासी पूरा को अपनी पत्नी के आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। सात नवंबर 2022 को मृतका के पिता उदय शंकर सिंह निवासी दुधैला थाना सहतवार द्वारा थाना बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि मैं अपनी पुत्री निशा सिंह की शादी 11 वर्ष पहले सर्वेश कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी केवरा ( पुरा ) से किया था।

    यह भी पढ़े-बलिया:डीएम और एस पी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

     यह भी पढ़े-बलिया : राज्यसभा में 8 सीटों पर मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

    शादी के बाद से ही मेरी लड़की निशा को उसके पति सर्वेश कुमार सिंह उसकी सास ससुर व देवरानी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। लोक लाज वजह से मेरी लड़की निशा सब कुछ सहती रही। मै उससे मिलने ही जाने वाला था कि 4 नवंबर को सासुराल वालो से सूचना मिली की मेरी पुत्री निशा सदर अस्पताल में भर्ती है। बलिया सदर अस्पताल जाकर देखा तो मेरी लड़की की मृत्यु हो चुकी थी। प्रकरण में मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति व अन्य घरवालों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में अभियुक्त सर्वेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी की गई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया की मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।