बलिया: समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने "सत्यम" - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने "सत्यम"


     बांसडीह,बलिया। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त मंत्री और समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव सत्यम सिंह सन्नी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन से घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विधानसभा बांसडीह के स्थानीय कस्बे के सत्यम सिंह सन्नी को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद कस्बे के सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर सत्यम सिंह का स्वागत किया।सत्यम सिंह ने सपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा की पार्टी ने मुझे जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।