बलिया:अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर समूचे नगर में हर्षोल्लास,नगर में निकली प्रभु श्री राम की झांकी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर समूचे नगर में हर्षोल्लास,नगर में निकली प्रभु श्री राम की झांकी

     

    बांसडीह (बलिया) अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर समूचे नगर में हर्षोल्लास का मौहाल रहा। जो जैसे रहा वो वैसे ही प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना में जुटा रहा। बांसडीह बाजार में कई स्थानों पर स्थानीय लोगो द्वारा प्रभू श्री राम के आगमन पर सोहर गायन के साथ प्रसाद वितरण करते हुए दिखे। वही नगर में सभी मंदिर समितियो द्वारा धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण किया गया।कई मंदिरों पर दोपहर बाद कंबल वितरण के साथ ही भंडारा किया गया। बड़ी बाजार स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर से पूरे गाजे बाजे के साथ विशाल जुलूस निकाला गया।जुलूस में रथ पर सवार प्रभु राम,माता सीता,भाई लक्ष्मण झांकी सबका मन मोह रही थी। इसके साथ ही क्षेत्र में चहूंओर भगवान राम के आगमन को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ लगी रही। 

    भव्य मंत्रोच्चार के साथ हुई देवी कुलकुला की प्राण प्रतिष्ठा ---

    छोटकी सेरिया में नवनिर्मित देवी कुलकुला मंदिर में भगवान राम के साथ ही उसी मुहूर्त में वैदिक विद्वानों द्वारा देवी की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। देवी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।