बलिया: इस विधान सभा के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का विधायक ने किया सम्मान - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: इस विधान सभा के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का विधायक ने किया सम्मान

     


    बांसडीह, बलिया।भाजपा बांसडीह विधानसभा के सभी पांचों मण्डल बांसडीह,बेरुआरबारी,रेवती,सहतवार तथा मनियर के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का स्वागत समारोह शनिवार को विधायक केतकी सिंह के मैरिटार स्थित आवास पर आयोजित हुआ। जिसमे विधायक द्वारा सभी नवनियुक्त मंडलों अध्यक्षों का सम्मान किया गया।

    यह भी पढ़े -बलिया : युवक से छः लाख रुपए की साईबर ठगी,मुकदमा दर्ज

     आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये विधायक केतकी सिंह ने कहा की भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्ष की बहुत बड़ा दायित्व होता है और पार्टी के पूरे कार्यों का जिम्मा अध्यक्ष और उसके टीम पर होता है जिसके बल पर पार्टी अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाती है। विधायक श्रीमती सिंह ने कहा की आज कार्यकर्ताओ के बल पर ही पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के लिये वह किसी हद तक जाने को तैयार है। विधायक द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा,प्रमोद कुमार सिंह,सतेंद्र सिंह,मिथलेश तिवारी तथा सितांसु गुप्ता को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में श्रीनिवास मिश्र,नवीन सिंह,चंद्रमा गिरी,तेजा रावत,अवनीश मिश्रा, राकेश गुप्ता,प्रकाश उपाध्याय,मदन राजभर,सिम्मी सिंह,शिवम गुप्ता,राकेश वर्मा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अभिजीत तिवारी बब्लू ने किया।