बलिया: कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती,लोगो ने भारत रत्न मिलने की घोषणा पर पीएम मोदी को किया धन्यवाद - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती,लोगो ने भारत रत्न मिलने की घोषणा पर पीएम मोदी को किया धन्यवाद


     बांसडीह,बलिया। समाजवादी नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वंचितों, शोषितों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर मरणोपरांत केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश का सर्वोच्च सम्मान (भारत रत्न) देने की घोषणा के बाद स्थानीय कस्बे के बड़ी बाजार में ठाकुर परिवार के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर किया।

    वरिष्ठ समाजसेवी भारत ठाकुर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों,शोषितो,मजलूमों सहित समाज के हर तबके के लिए कार्य किया है।इस मौके पर जितेंद्र ठाकुर मदन ठाकुर राजेंद्र ठाकुर विजय शंकर ठाकुर शंभू ठाकुर शिवजी ठाकुर रोहित ठाकुर उपेंद्र ठाकुर सुनील ठाकुर दीपक ठाकुर मनु ठाकुर सभासद अनमोल गुप्ता श्याम सुंदर पटेल मुकेश कुमार राजेश कुमार अनिल सोनी दीपक गुप्ता अनीश तिवारी हिराजी गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।