बलिया:देवर्षि नारद का रूप का किया मंचन, लोगो ने सराहा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:देवर्षि नारद का रूप का किया मंचन, लोगो ने सराहा

    बांसडीह, बलिया। राजस्थान से आए कलाकार ने बुधवार को बड़ी बाजार में भेस बदलकर देवर्षि नारद के रूप का मंचन किया। देवर्षि नारद के रूप में कलाकार एकदम बिल्कुल नारद ऋषि जैसे दिख रहे थे तथा नारायण नारायण कहकर भगवान विष्णु की स्तुति कर रहे थे। लोगो का कहना था लग रहा है कि स्वयं देवर्षि नारद पृथ्वी पर चले आये है। स्थानीय लोगों ने रूप मंचन को खूब सराहा।कलाकार ने बताया कि रूपमंचन का कार्यक्रम बांसडीह में करीब एक सप्ताह चलेगा। इस दौरान तरह-तरह के भेष धारण कर कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।
    राजस्थान के सांगानेर से आए दो भाइयों की जोड़ी इस समय क्षेत्र में चर्चा के विषय है, कारण है की भेष बदलने में माहिर और लोगों को मनोरंजन करने के लिए विख्यात राजू भारती लोगो के मनोरजंन कर रहे हैं। राजस्थान से आए कलाकार राजू भारती ने बताया कि हम दो भाई बहरूपिया का भेष धारण कर लोगों का मनोरंजन करते हैं, भेष धारण करना हमारी पुरखों की परंपरा रही है, पहले के जमाने में हमारे दादा एवम् पिता राजा महाराजाओं के दरबार मे भेष धारण कर तरह-तरह के कला के माध्यम से मनोरंजन करते थे। समय के साथ राज्य राजवाड़े सब समाप्त हो गया ।वर्तमान समय में बेरोजगारी को देखते हुए इसी को अपना आय का साधन बनते हुए लोगों का मनोरंजन करते हैं और इसी से जो भी कमाई होती है उसे हमारा परिवार चलता है।