बलिया: दशहरे पर मजदूर यूनियन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओ को किया सम्मानित - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: दशहरे पर मजदूर यूनियन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओ को किया सम्मानित

     


    रेवती,बलिया। स्त्री को सृजन का की शक्ति माना जाता है,स्त्री से ही मानव जाति का अस्तित्व माना जाता है।नारी सशक्तिकरण पर आज सरकार भी विशेष जागरूकता अभियान चला रही है।राष्ट्र के विकास में महिलाओं के महत्व और अधिकार लाने के लिए मातृ दिवस,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इत्यादि जैसे कई सारे कार्यक्रम सरकार चला रही है और हमारे संगठन का भी उद्देश्य यही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिला कर समाज में योगदान दे।उक्त बातें

    मजदूर यूनियन महासंघ एव मजदूर महिला शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तेज बहादुर रावत ने जिले के रेवती क्षेत्र में विजयादशमी पर रेवती के एक मां दुर्गा के पंडाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।इससे पहले आयोजकों ने तेज बहादुर रावत को फूल मालाओं पहना कर स्वागत किया। तत्पश्चात तेज बहादुर रावत ने उपस्थित महिलाओं को अंगबस्त्रम देकर सम्मानित किया।

    उन्होंने कहा की मजदूरों के हक,महिलाओं के सम्मान के लिए हमारा संगठन हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। मौके पर शानमुनी कश्यप, सरिता पासवान, कलावती देवी, रीता देवी, मंजू देवी, विश्वासिया देवी, ज्योति देवी, चिंता देवी, इंद्रावती देवी, दुर्गावती देवी, प्रतिमा देवी, अंजू देवी, जितेंद्र इत्यदि मौजूद रहे।