बलिया:सपा के बागी अध्यक्ष पद प्रत्याशी को निर्दल प्रत्याशी ने दिया समर्थन,लिया पर्चा वापस - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:सपा के बागी अध्यक्ष पद प्रत्याशी को निर्दल प्रत्याशी ने दिया समर्थन,लिया पर्चा वापस

     

    बांसडीह,बलिया। राजनीति में कब कहा क्या हो जाय कहा नही जा सकता है,बांसडीह अध्यक्ष पद की कुर्सी पर सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा है,उसके बाद बसपा एव निर्दलीय पार्टियों का ही कब्जा रहा है। वही नगर पंचायत के गठन के बाद इस सीट कभी भी भाजपा के पक्ष में नहीं रहा है। वही इस सीट को जीतने के लिए भाजपा विधायक की भी प्रतिष्ठा लगी हुई है।भाजपा विधायक केतकी सिंह की भी इस सीट पर करीब से नजर है, तो दूसरी तरफ इस सीट पर रामगोविन्द चौधरी की शाख भी इस सीट के लिए लगी हुई है। 2017 चुनाव की बात करे तो यह सीट समाजवादी पार्टी के कब्जे में आई थी लेकिन निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह ने अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा का। दामन थाम लिया था।


    निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी में उतरी समाजवादी पार्टी के लिए उसी पार्टी के कार्यकर्ता राह में रोड़े अटकाते नजर आ रहे है,पार्टी की इस सीट पर पहुंचने की राह आसान नजर नहीं आ रही है।यह सीट अब हाथ से निकलती जा रही है,कारण है उनके ही कार्यकर्ता जो अब सीधे दो फाड़ में नजर आ रहे है।क्योंकि एक तरफ पार्टी ने अपना सिंबल पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह को दिया है तो वही पार्टी के कार्यकर्ता सपा के बागी प्रत्याशी धीरेन्द्र बहादुर सिंह को निर्दल प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे है।यही वजह है की सपा के लिए बांसडीह की सीट अब हॉट सीट बन कब्जे से दूर जा रही है।

    ताजा ख़बर ये है कि बुधवार की देर शाम बांसडीह अध्यक्ष पद के निर्दल  प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस लेते हुए सपा के बागी उम्मीदवार को अपना समर्थन दे दिया।

    ये है मामला

    समाजवादी पार्टी के बागी अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह को निकाय चुनाव में वर्तमान निर्दल प्रत्याशी एव पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे पण्डित सुरेंद्र तिवारी ने अपने समर्थको के साथ इस बार अपना पर्चा वापस लेते हुए निकाय चुनाव में समर्थन कर निकाय चुनाव में सरगर्मी पैदा कर दिया है।

     इस आशय की जानकारी देते हुए स्वयं पंडित सुरेंद्र तिवारी ने नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह,समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधान सभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह के साथ संयुक्त रूप से अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर बताया। कहा कि मैं स्वयं व मेरे कार्यकर्ता गण नगर के सभी 15 वार्ड में घूम-घूम कर नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह चुन्ना के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने का काम करेंगे। 

    वही हरेंद्र सिंह ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि तोड़ो नीति नहीं अपनाया जा रहा है,समाजवादी विचार धारा के लोग तोड़ो नीति में नहीं जोड़ो  नीति में विश्वास करती है।एक कार्यकर्ता के सम्मान में सभी समाजवादी साथी मैदान में है।

    वही इस समर्थन के बाद धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पंडित सुरेंद्र तिवारी ने जिस विश्वास के साथ मुझे समर्थन किया है,हम उनके और उनके कार्यकर्ताओ के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमारे नेता है,हम उनके कार्यकर्ता है। 

     इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामराज तिवारी,मणिलाल श्रीवास्तव,अशोक यादव,रविंद्र सिंह,पवन तिवारी,मैनुद्दीन अहमद, विजय कुमार गुल्लर,मनोज साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।