बलिया : हनुमान दिग्विजय रथ यात्रा का भव्य स्वागत,लोगो ने लगाये जयघोष - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : हनुमान दिग्विजय रथ यात्रा का भव्य स्वागत,लोगो ने लगाये जयघोष


     बाँसडीह,बलिया। शंकराचार्य परिषद द्वारा क्रिष्किंधा से चलकर हनुमान दिग्विजय रथ यात्रा जैसे ही बाँसडीह चौराहे पहुंचा क्षेत्रीय लोगो ने जय श्री राम,जय हनुमान,हर हर महादेव इत्यादि के जय घोष के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे शांभवी स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज का माल्र्यापर्ण और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। 

    दिग्विजय रथयात्रा पर स्वर्ण जड़ित मंदिर में राम दरबार,शिव दरबार,हनुमान जी अपनी माता अंजना के साथ अन्य देवी देवताओं के साथ विराजमान है।सभी आराध्य देवों का पूजन नगर पंचायत के लोगो ने हर्षोल्लास के साथ किया ।इस मौके पर शंकराचार्य परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत में धर्म को स्थापना एव भारत हिन्दू राष्ट्र बने यही परिकल्पना को लेकर रथ यात्रा निकली गई है। 

    इस मौके पर अरुण कुमार सिंह,निखलेश पांडेय,पिंटू,चन्द्रबली वर्मा,मुनजी गोंड,नवीन सिंह,सुधीर पांडेय,राजेश तिवारी,अनिल वर्मा,अमित यादव,विश्वनाथ पटेल,पंकज तिवारी,उदय प्रताप सिंह मंटू, सहित बडी सख्या में लोग उपस्थित रहे।