बलिया : शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस विद्यालय की प्रधानाचार्य कि मिला "सुषमा स्वराज पुरस्कार" - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस विद्यालय की प्रधानाचार्य कि मिला "सुषमा स्वराज पुरस्कार"


    बांसडीह,बलिया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बलिया द्वारा जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंकुर पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ नीतू सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रजनी पाण्डेय द्वारा सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 

    जिले  में कुल 15 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया ।जिसमें शिक्षा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण नारी सम्मान आदि अनेकों कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाने पर डॉ नीतू सिंह को चयन करते हुए सम्मानित किया गया।

     मौके पर डॉ नीतू सिंह ने कहा कि अंकुर पब्लिक स्कूल हमेशा छात्र छात्राओं को योग्य बनाने माता पिता के सपनों को साकार करने एवं देश के प्रति समर्पित भावना को जागृत करने का काम करता है एवं छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए बल प्रदान करता है ।उन्होंने कहां की शिक्षा ऐसी सेवा है, जो समाज को एक अच्छी दिशा प्रदान करता है। जो अच्छे राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि इन छात्र-छात्राओं की वजह से ही मुझे यह सम्मान मिला है यह सम्मान मेरे सभी छात्र-छात्राओं का सम्मान है।