बलिया: आग से गाय मरी ,भैंस झुलसी आग बुझाने के दौरान युवक छत से गिरकर घायल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: आग से गाय मरी ,भैंस झुलसी आग बुझाने के दौरान युवक छत से गिरकर घायल

     

    बांसडीह,बलिया।स्थानीय कस्बें के वार्ड नम्बर 12 कठबंधवा मुहल्ले में बुधवार की देर रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी जलकर राख हो गयी। घटना में झोपड़ी में बंधी गाय की जलकर दर्दनाक मौत हो गई,पास में ही बंधी भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गयी, आग बुझाने के दौरान घर का युवक भी छत से गिरकर घायल हो गया हैं। घायल युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं।              

    यह भी पढ़े-बलिया: स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम भेजे जाने को लेकर हुई शिकायत

    जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात करीब बारह बजे के राजू तुरहा के घर से सटे उनकी झोपड़ी में आग लग गया। इस आगलगी की घटना में झोपड़ी में बंधी गाय व भैंस के चिल्लाने से जब राजू की नींद खुली तो वह देखा की झोपड़ी जल रही हैं। राजू ने कोशिश कर भैंस को खोल दिया जिससे वह भाग गयी। वही आग के विकराल रूप लेने के कारण गाय को नहीं खोल सका और गाय आग में झुलस कर मृत्यु हो गई। इसी दौरान राजू झोपड़ी से सटे पक्के घर की छत पर रखा पुआल आग से बचाने के लिए हटाने के दौरान छत से नीचे गिर गया।जिससे उसे गंभीर चोट आई है। ग्रामीण रात में ही  घायल राजू को सीएचसी फिर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एव फायर बिग्रेड की कड़ी मशक्कत से रात में ही आग पर काबू पाया।सुबह स्थानीय लेखपाल एव राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर आगलगी में क्षति की जानकारी लिया।