बलिया: स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम भेजे जाने को लेकर हुई शिकायत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम भेजे जाने को लेकर हुई शिकायत

     

    बाँसडीह,बलिया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम भेजे जाने तथा स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की समुचित व्यवस्था न होने को लेकर गुरुवार को भाजपा बाँसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर वेकेटेश्वर माउर को शिकायती पत्र सौपा गंभीर आरोप लगाए है।

    भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि स्थानीय स्वाथ्य केंद्र पर प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पर ही तैनात एक महिला चिकित्सक के निजी नर्सिंग होम पर भेजा जाता है जो शासन के नियमो के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया की सरकारी अस्पतालों के बजाय प्राइवेट नर्सिंग होम में भेजे जाने से मरीजो का आर्थिक शोषण होने के साथ ही सरकार द्वारा प्रतिबंधित जाँच भी उक्त नर्सिंग होम में किया जाता है।जो सर्वथा कानून का उलंघन है वही नर्सिंग होम में अप्रशिक्षित लोगो द्वारा प्रतिबंधित जांच भी किया जाता है।श्री ओझा ने बताया कि इस मामले को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी अवगत कराये जाने के साथ इस प्रकरण में जाँच की मांग की जायेगी। पत्रक देने वालो में राजेश प्रजापति,अखिलेश तिवारी,गोविंदा गुप्ता, अमित यादव,मुकेश मिश्रा,शनि राजभर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।