बलिया : अंननतिम अधिसूचना जारी होने की बाद इस नगर पंचायत में है ''कही ख़ुशी तो कही गम" का माहौल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : अंननतिम अधिसूचना जारी होने की बाद इस नगर पंचायत में है ''कही ख़ुशी तो कही गम" का माहौल


    बांसडीह,बलिया। शासन द्वारा शुक्रवार की देर शाम को निकाय चुनाव की लिए वार्डो की अंननतिम अधिसूचना जारी होने की बाद कस्बे मे कही ख़ुशी तो कही गम का माहौल बना हुआ है। 

    कारण यह  है कि  

    नगर पंचायत बांसडीह में कुल पंद्रह वार्ड है। वार्ड आरक्षण अधिसूचना  जारी होने से पहले कस्बे मे 75 से 90 वार्ड सभासद पदों के उम्मीदवार थे। वही अधिसूचना जारी होने के बाद कई वार्डो की आरक्षण परसीमन बदल जाने से तैयारी कर रहे अन्य सभासद के प्रत्याशियों की गणना फेल हो गई और उनके चेहरे पर मायूसी छा गई है। वहीं कई नए प्रत्याशी भी मैदान में आ गए हैं जिनके चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।नगर पंचायत बांसडीह का कई  वार्डो के आरक्षण की स्थिति बदल गयी है। वार्ड न एक इससे पहले समान्य रहा इस बार अनुसूचित है, वार्ड न 2 अनुसूचित जनजाति था अब इस बार पिछड़ी महिला हैं,वही वार्ड न तीन,पिछड़ा था अब समान्य है,वार्ड न चार पिछड़ा महिला अब समान्य, वार्ड न पांच और छः पिछड़ा अब समान्य, वार्ड न सात पहले समान्य अब पिछड़ा, वार्ड न आठ और नौ मे कोई बदलाव नहीं समान्य है,वार्ड न 10 समान्य से पिछड़ा, वार्ड न ग्यारह मे भी कोई बदलाव नहीं समान्य वर्ग है।वार्ड न 12 अनु जनजाति से पिछडी महिला, वार्ड न तेरह और चौदह मे कोई बदलाव नहीं दोनो समान्य वर्ग है वार्ड न 15 पहले पिछड़ी महिला से अब महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। हालांकि यह आरक्षण अधिसूचना अंतिम नहीं है  सात दिन के लिए इस अधिसूचना पर जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति दाखिल करने  का समय दिया गया है उसके बाद अंतिम आरक्षण पर निर्णय लिया जायेगा।