BALLIA NEWS : नगरा पुलिस ने नाजायज तमंचा रखने के जुर्म में एक को भेजा जेल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    BALLIA NEWS : नगरा पुलिस ने नाजायज तमंचा रखने के जुर्म में एक को भेजा जेल


        नगरा,बलिया: पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री एस.एन.वैस व श्री बृजेश सिंह थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल के निर्देशन में आज दिनांक 04.12.2022 उ0नि0 रामसकल यादव मय हमराह कर्मचारी के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/ वारण्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के क्षेत्र में मामूर थे कि दौराने चेकिंग उ0नि0 राम सकल यादव मय हमराह का0 सर्वेश चौधरी द्वारा सोनू कुमार सरोज पुत्र उपेन्द्र सरोज ग्राम बिहियां महथीन माई मन्दिर वार्ड नं0 12 थाना बिहियां जनपद आरा भोजपुर बिहार को गुड्डू सिंह के भट्ठे के सामने सड़क पर ग्राम पालचन्द्रहा के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके पास से 01 अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर का बरामद हुआ । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।

    पंजीकृत अभियोग-
    मु0अ0सं0 360/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया

    नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त- 
    सोनू कुमार सरोज पुत्र उपेन्द्र सरोज ग्राम बिहियां महथीन माई मन्दिर वार्ड नं0 12 थाना बिहियां जनपद आरा भोजपुर बिहार ।

    बरामदगी का विवरण-
    1.  01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर 
    2.  01 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर

    गिरफ्तार करने वाली टीमः-
    1. उ0नि0 रामसकल यादव थाना नगरा जनपद बलिया 
    2. का0 सर्वेश चौधरी थाना नगरा जनपद बलिया  
    सोशल मीडिया सेल
    जनपद बलिया