बलिया : कल बांसडीह में गूंजेगी शहनाईया आएगी बारात,धूम धाम से होगा 300 जोड़ो का शुभ विवाह - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : कल बांसडीह में गूंजेगी शहनाईया आएगी बारात,धूम धाम से होगा 300 जोड़ो का शुभ विवाह

     

    फोटो परिचय- शादी समारोह के बारे में विधायक केतकी सिंह को जानकारी देते बीडीओ दिनेश मौर्य 

    बांसडीह,बलिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को बांसडीह पीजी कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को लेकर तैयारी जोर, शोर से चल रही हैं। मंगलवार को कालेज में पंहुची विधायक केतकी सिंह ने समारोह के विभिन्न तैयारियों का अवलोकन किया। बीडीओ बांसडीह दिनेश कुमार मौर्य ने विधायक को बताया की लगभग सभी ब्लॉक के तीन सौ हिन्दू जोड़े का विवाह के लिए सत्यापन हुआ हैं। जिनकी समारोह में विधि विधान से शादी होगी। 

    यह भी देखे- बलिया : उपजाऊ जमीन कटान कि चपेट में ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष मौके पर पहुचे

    विधायक केतकी सिंह ने प्रशासन के लोगों से कहा की शादी समारोह में आने वाले सभी लोगों को कोई भी असुविधा हो। शादी कार्यक्रम में आने वाले सभी वाहनों को महाविद्यालय के बाहर मुख्य सड़क  के  पश्चिम बगीचे में खड़ा कराने को कहा। समारोह स्थल पर शादी मंडप के साथ ही अन्य कार्यक्रमों खानपान को  अलग अलग पंडाल लगाया जा रहा हैं। समारोह में लगभग आठ हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था किया गया हैं। विवाह में प्रत्येक जोड़े के परिवार से लगभग तीस से पचास लोगों के शामिल होने की उम्मीद हैं। शादी में प्रति जोड़े पर समाज कल्याण विभाग 51 हजार रुपए खर्च करेगा। दस हजार रुपया का सामान प्रति जोड़े को दिया जायेगा। छः हजार रूपया खानपान व्यवस्था पर खर्च होगा। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए टीडी कालेज बलिया से संगीत के छात्र छात्राएं भाग लेंगी।इस मौके पर पूर्व प्रधान अभिजीत तिवारी बब्लू, अरूण सिंह, डा विनोद सिंह, अवनीश मिश्र सिन्टू, गोपाल सिंह, दुर्गेश मिश्र, आदि थे।