बलिया ब्रेकिंग : गंगा स्नान करने जा रही महिला की दर्दनाक मौत,पांच घायल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया ब्रेकिंग : गंगा स्नान करने जा रही महिला की दर्दनाक मौत,पांच घायल

    बांसडीह,बलिया।बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर बडसरी गाँव के सामने तेज रफ्तार लक्जरी वाहन एवं ई रिक्शा के टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी एव पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अलसुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा शेरिया से छः महिलाए एकादशी ब्रत पर ई रिक्शा से गंगा स्नान के लिए बलिया जा रहे थी कि अचानक बलिया मुख्य मार्ग पर बडसरी गांव के समीप बलिया से आ रही अज्ञात लक्जरी वाहन गाड़ी से टक्कर हो गयी।घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। जिसमें एक महिला की मृत्यु एव पांच अन्य महिलाएं घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चम्पा देवी (68) पत्नी स्व विश्वनाथ वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य घायलों में मीना देवी (45) पत्नी रमाकांत,प्रीति(22)पुत्री छठु,सुगंती देवी(44)पत्नी छठु, चन्द्रवती देवी(40) पत्नी राजेन्द्र का प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।वही  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ0 विनोद सिंह,आयुष चिकित्सक डॉ अरुण कुमार सिंह ने घायलों का इलाज किया गया।वहीं घटना के बाद लक्जरी वाहन को चालक लेकर फ़रार हो गया।