बलिया :अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 16 वां स्थापना दिवस,लोक कल्याण हेतु द्वाबा में बनेगा एक बड़ा संस्थान-पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 16 वां स्थापना दिवस,लोक कल्याण हेतु द्वाबा में बनेगा एक बड़ा संस्थान-पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय

    बलिया। जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र अन्तर्गत रामनगर स्थित अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 16वां स्थापना दिवस देर शाम मनाई गयी।अखण्ड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय ने कहा कि विगत 16 वर्ष विश्व कल्याणार्थ रामनगर परिसर में स्थित राम जानकी मन्दिर और मोहनेस्वर महादेव मन्दिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व हवन रोज विद्वान आचार्यो द्वारा होता है।

    पंच तत्त्व शोध का चल रहा कार्य

    अखण्ड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय ने बताया कि मिशन स्वालम्बन की ओर है,जहां पंच तत्व शोध के लिए कार्य कर रहा है।शीघ्र ही द्वाबा में एक बड़ा संस्थान बनाने की जानकारी दी।बताया कि लोगों को ज्यादा सेवा कैसे दी जाय, इसके लिए विशेष कार्य चल रहा है।कहा कि जनहित में कई योजना बनाई गयी है।जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम मे सुधीर पांडेय, मनोज पांडेय, पूर्व प्रधान भरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव,भरत दुबे, उमाशंकर यादव,बच्चा लाल उपाध्याय, वशिष्ठ मिश्रा, चंदन मिश्रा, मतलेश्वर पांडे, छोटे उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, गुप्तेश्वर सिंह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।