बलिया समाचार :भाजपा के इस मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया समाचार :भाजपा के इस मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न


    बाँसडीह, भाजपा बाँसडीह मंडल कार्यसमिति की बैठक आज बाँसडीह डाकबगला पर मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।आयोजित बैठक की मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण कर बैठक का शुभारंभ की। बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष सिंम्पी सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित सदस्यों द्वारा चर्चा कर पेश प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

    बलिया ब्रेकिंग :आजादी के बाद अब तक नहीं पहुची बिजली,कांग्रेसियों ने किया अनोखे तरह से प्रदर्शन


    बैठक को सम्बोधित करती हुई गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकताओ पर आधारित सगठन है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।श्रीमती श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह केंद्र तथा प्रदेश की लाभकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराये।मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

    इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी,रंजना सिंह,पूनम गुप्ता,मून जी गोड़,निखलेश पांडेय,तेजबहादुर रावत,राजेन्द्र सिंह,बबलू सिंह,बलिराम साहनी,ध्रुव तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, विवेक गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री नवीन कुमार सिंह ने किया।