बलिया ब्रेकिंग : श्रावण माह के प्रथम दिन भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया ब्रेकिंग : श्रावण माह के प्रथम दिन भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

     



    बाँसडीह।स्थानीय कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रो में श्रावण मास के प्रथम दिन वृहस्पतिवार को शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना करने के एव भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी।
    कस्बे के बड़ी बाजार स्थित बाबा भुतेश्वरनाथ महादेव मन्दिर, बाबा रघुबेश्वर नाथ महादेव मंदिर,नागेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।भक्त भोलेनाथ के दर्शन एव जलाभिषेक लाइन में लगकर कर रहे है।इस दौरान जय शिव,बोलबम,ॐ नमः शिवाय का जय घोष कर रहे है।


    ग्रामीण क्षेत्रो में भी सुबह से ही मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के मिश्रवलिया स्तिथ परमेस्वर नाथ मंदिर परिसर में शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुवे बिधि विधान से फल ,फूल,बेलपत्र,भांग,धतूरा दिप ,अगरबती आदि से भोले शंकर की पूजा अर्चना करते हवे माथा टेका और अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।वही पूरे मंदिर में बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे और लोग आस्था में डूबे रहे।
    इस मौके पर कन्हैया गुप्ता, छोटक मिस्त्री,तपिश तिवारी,सोनू गुप्ता, मंजू देवी, रीता तिवारी,उर्मिला मिश्रा,निर्मला मिश्रा,सुधा पाण्डेय, सुनीता तिवारी,अरुनलता पाण्डेय,प्रीति मिश्रा,मिथिलेश मिश्रा,दीपक मिश्रा,अजित राम इत्यादि  भक्त मौजूद रहे।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी रही मुस्तैद।