BALLIA NEWS : आजादी के 75 वर्ष लेकिन इस इलाके में बिजली नहीं,कई बार धरना प्रदर्शन लेकिन मिले झूठे वादे,लोगो ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    BALLIA NEWS : आजादी के 75 वर्ष लेकिन इस इलाके में बिजली नहीं,कई बार धरना प्रदर्शन लेकिन मिले झूठे वादे,लोगो ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ


    इस 15 अगस्त को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।देश मे डिजिटल क्रान्ति है। सरकार द्वारा सौभाग्य योजना के तहत सभी बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध होने के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही के चलते आजादी के 75वे वर्ष में भी इस इलाके के लोग विधुतीकरण से दूर  "ढिबरी" युग मे जी रहे है।

    बांसडीह। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड ने तीन सतपोखर बस्ती में आजादी के 75 वर्ष होने को है लेकिन विभागीय लापरवाही से इस इलाक़े में बिजली नही पहुचने के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा व बिजली विभाग के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।

    बुद्धि शुद्धि यज्ञ में बैठे सतपोखर के लोगो ने बताया कि कई बार धरना प्रदर्शन, पत्रक इत्यादि के माध्यम से बस्ती में विधुतीकरण के लिए स्थानीय अधिकारियों एवं उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक झूठे वादे एव छल हुआ है।इस तहसील में तत्कालीन उपजिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य सहित सीमा पाण्डेय एव बिजली विभाग के उच्चधिकारियों ने केवल झूठे वादे एव आश्वासन ही दिया है।यज्ञ करने वाले ने बताया कि तत्कालीन उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय एव विजली विभाग के अधिकारी आर के भारती सहित अन्य अधिकारियों ने कुछ दिन पहले भी बस्तीवासियों से धरना,चक्काजाम,ज्ञापन के दौरान वादा किया कि जल्द से जल्द सतपोखर बस्ती में बिजली पहुचाने का काम किया जाएगा, परन्तु वादा खिलाफी झूठ बोलने को लेकर उनके मन मष्तिष्क में ईश्वर बुद्धि प्रदान करे।

                                   पूर्व में उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्या को पत्रक देते बस्तीवासी


    यज्ञ करते हुए अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि विगत कई वर्षो से तमाम ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन,चक्काजाम के बावजूद भी बस्ती में रोशनी पहुचाने की ठोस पहल नही हुआ, केवल अधिकारियो द्वारा आश्वासन छोड़ और कुछ नही मिल रहा,कितने दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद अब तक वहां बिजली नही पहुच पायी है।विगत दो सालो से संघर्ष जारी है, बिजली विभाग जल्द से जल्द इस बस्ती में बिजली नही पहुचाई तो आगे भी इससे बड़ा आंदोलन के लिए प्रशासन तैयार रहे।इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विजेंदर पांडेय मुखिया जी ,अमित राजभर, छोटक राजभर, सुभाष राजभर,सन्तोष राजभर,बन्धु राजभर,शिवनाथ राजभर,राजमुनि देवी, लचिया देवी,अमिता देवी,बासमती देवी आदि बस्ती के लोग उपस्थित रहे।

    नगर के प्रमुख समाजसेवियों में राकेश मिश्र,दिग्विजय सिंह छोटू,विजय कुमार गुल्लर,पूनम गुप्ता,रंजना सिंह,अभिषेक मिश्र मिंटू सहित अन्य समाजसेवियों ने अपने अपने माध्यम से उच्चाधिकारियों को पत्रक दिया है लेकिन कार्यवाही में मिले झूठे आश्वासन एव वादे। सभी समाजसेवियों ने बताया की जनता अब इस झूठे वादों एव आश्वासनों से तंग हो कर सड़क पर उतरने का मन बना चुकी है।


    नगर पंचायत बांसडीह के सतपोखर बस्ती में विधुतीकरण रिवेक योजना में कार्य प्रस्तावित है।शासन से धन स्वीकृति होने के पश्चात लगभग तीन माह के अंदर ही बस्ती में विधुतीकरण का कार्य करा दिया जाएगा।

                                                                                                            राजकुमार यादव- एसडीओ,बाँसडीह