Ballia Breaking : गैंगेस्टर एक्ट के तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    Ballia Breaking : गैंगेस्टर एक्ट के तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



    बलिया : गुरुवार को थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह मय हमराहियान के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2022 धारा 2/3(1) गैंगे0 एक्ट से सम्बन्धित वाँछित 03 नफर अभियुक्त 1. विश्वजीत कुमार सिंह पुत्र श्रीराम सिंह नि0 ग्राम दलन छपरा थाना दोकटी जनपद बलिया  2. भीम यादव पुत्र भिखरी यादव नि0 रामनगर थाना दोकटी बलिया, 3. रमेश यादव पुत्र महेश यादव नि0 भगवानपुर के डेरा थाना कृष्णागढ़ , आरा , बिहार को आज दिनांक 16.06.2022 को समय सुबह करीब 09.15 बजे सोनिया मोड़ मुखबीरी सूचना के गिरफ्तार कर लिया गया । तीनो अभियुक्तगण स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2022 धारा 2/3(1) गैंगे एक्ट मे वाँछित अभियुक्तगण थे । जिनकी तलाश मे थाना दोकटी के थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह व उनकी टीम आज दिनांक 16.06.2022 को दलन छपरा चट्टी पर मौजूद थे कि तभी मुखबीरी सूचना मिली अभियुक्तगण 1.विश्वजीत कुमार सिंह पुत्र श्रीराम सिंह, 2. भीम यादव पुत्र भिखरी यादव , 3. रमेश यादव पुत्र महेश यादव उपरोक्त  कही भागने की फिराक में हैं  जो सोनिया मोड़ तिराहे पर वाहन का इन्तजार कर रहे हैं  कि इस सूचना पर  थानाध्यक्ष दोकटी मय फोर्स के साथ सोनिया मोड़ पहुंचे जहाँ पर कही बाहर जाने की फिराक मे खड़े तीनो व्यक्ति पुलिस को आते देख भागना चाहे परन्तु हमराही कर्मचारीगण की मदद से उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया । जिन्हे आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया । 

    पंजीकृत अभियोगः-

    1. मु0अ0सं0 06/2022 धारा 34/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधि0 थाना दोकटी बलिया

    2. मु0अ0सं0 89/2022 धारा 2/3(1) गैंगे0 एक्ट थाना दोकटी बलिया

    गिरफ्तार अभियुक्तगण- 

    1. विश्वजीत कुमार सिंह पुत्र श्रीराम सिंह नि0 दलन छपरा थाना दोकटी बलिया, 

    2. भीम यादव पुत्र भिखारी यादव नि0 रामनगर थान दोकटी बलिया ।

    3. रमेश यादव पुत्र महेश यादव नि0 भगवानपुर के डेरा थाना कृष्णागढ़, आरा, बिहार

    गिरफ्तार करने वाली टीमः-

    1. थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह थाना दोकटी बलिया

    2. कां0 शैलेष कुमार थाना दोकटी बलिया

    3. कां0 राजेश कुमार थाना दोकटी बलिया

    4. कां0 राहुल यादव थाना दोकटी बलिया