बलिया : चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष का हुआ आगाज, इस नगर पंचायत में लोगो ने कुछ इस प्रकार शहीदों को किया याद - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष का हुआ आगाज, इस नगर पंचायत में लोगो ने कुछ इस प्रकार शहीदों को किया याद


     बांसडीह ।चौरी चौरा कांड का गुरुवार को शताब्दी वर्ष प्रवेश कर रहा है इसलिये पूरे प्रदेश में शताब्दी महोत्सव मनाई जा रही है। नगर पंचायत बांसडीह द्वारा भी शताब्दी वर्ष शुरू होने पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी महात्मा गांधीजी के असहयोग आंदोलन में बलिया के प्रथम शहीद नगर पंचायत बांसडीह के बलिदानी सपूत पण्डित रामदहीन स्मारक स्थल पर भव्यता के साथ मनाई गई। ब्लॉक के मुख्य द्वार पर  स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 पंडित राम दहिन ओझा की प्रतिमा पर नगर पंचायत बांसडीह के अधिशासी अधिकारी सीमा राय सहित सभी सभासदों ने माल्यार्पण कर नमन किया।इसके पूर्व अधिशासी अधिकारी सीमा राय के नेतृत्व में सभी ने वंदे मातरम का गान किया। श्रीमती राय ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों की ही देन है कि हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। चौरी चौरा कांड पर बोलते हुए अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि आज ही के दिन 1922 में आजादी के वीर जवानों ने अंग्रेजी हुकूमत से भिड़ंत के बाद पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। इस घटना में 11 सत्यग्राही शहीद हो गए थे जबकि 22 पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई। इस मौके पर सभासद विजय कुमार गुप्ता, परशुराम सिंह, झमन सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, ईश्वर चंद, वरिष्ठ लिपिक सूर्य प्रकाश सिंह, राजेंद्र तिवारी, नन्हे तिवारी, सुरेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा चंचल, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

    बाँसडीह।चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मनाने में बाँसडीह कस्बे के लोग भी पीछे नही रहे।अपने अपने अंदाज में सभी ने शहीदों को याद श्रधांजलि दी व्यापार मण्डल बाँसडीह के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर ने अपने आवास पर देश के लिए शहीद अमर सेनानियों को नमन कर बंदे मातरम का गान किया।वही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने असहयोग आंदोलन के बलिया के प्रथम शहीद पण्डित रामदहिन ओझा के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर नमन किया।सीएचसी पर तैनात डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने भी अमर शहीदो को नमन कर बन्दे मातरम का गान कर श्रद्धांजलि दी।भाजपा मंडल अध्यक्ष एव अमर शहीद पंडित रामदहिन ओझा स्मारक समिति के संयोजक  प्रतुल कुमार ओझा ने भी शहीद को नमन कर बंदेमातरम् का गान किया