बलिया : विवेकानन्द ने राष्ट्र वाद के लिए समर्पित किया अपना सम्पूर्ण जीवन- कुलपति प्रो0 कल्पलता पाण्डेय - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : विवेकानन्द ने राष्ट्र वाद के लिए समर्पित किया अपना सम्पूर्ण जीवन- कुलपति प्रो0 कल्पलता पाण्डेय


    बाँसडीह।विवेकानन्द ने राष्ट्र वाद के लिए समर्पित किया अपना सम्पूर्ण जीवन यह वक्तव्य जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की कुलपति प्रो0 कल्पलता पाण्डेय ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में स्थापित स्वामी विवेकानंद की शैली प्रतिमा का अनावरण करते हुए व्यक्त किया। प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म है, हम केवल मौलिक अधिकारों की बात ही न करें अपितु अपने मौलिक कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से पालन करें तो हमें हमारे अधिकार सर्वत्र: ही प्राप्त हो जाते हैं।

    अनावरण कार्यक्रम में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति प्रो0 कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि लिंग धर्म जाति व समुदाय में भेदभाव न करके सबको समान रुप से सुअवसर प्रदान करें, उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन के कई दृष्टान्त भी दिए।विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री श्रीमती केतकी सिंह की भी गौरवपूर्ण उपस्थिति रही। भाजपा नेत्री ने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए महिला सुरक्षा, महिला उत्थान व राष्ट्र प्रेम में विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला।

    अतिथियों का स्वागत प्रबंध समिति के सदस्य श्री अखिलेश राय ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता व आभार प्राचार्य डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम का संचालन डा0 विनोद कुमार सिंह ने किया।

    अनावरण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा घोष व छात्रा अंजली शर्मा का शास्त्रीय नृत्य अद्भुत व मनमोहक दृश्य उपस्थित कर रहा था।कार्यक्रम में श्री संजय सिंह, डाॅ हंसराज यादव, डाॅ कमलेश रवि, डाॅ बन्दना पाण्डेय, श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव, नीतू शर्मा, कनीज फात्मा, गरिमा सिंह, एकता ओझा, भारती वर्मा, लंदन पासवान, सुशील सिंह, अभिषेक पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय व समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारिय व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।