बलिया : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि जुटाने को निकली शोभायात्रा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि जुटाने को निकली शोभायात्रा


    बाँसडीह।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि सग्रह महाअभियान समिति के तत्वाधान में आम जनमानस को मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से नगर पंचायत के जूनियर हाईस्कूल मैदान से शोभा यात्रा निकाली गयी।
                                         
    शोभायात्रा बड़ी बाजार,दक्षिण टोला,इलाहाबाद बैंक,सप्तऋषि द्वार होते हुये बाँसडीह डाकबंगले स्थित महाभियान खड़ स्तरीय कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ जिला प्रचारक सतेंद्र जी तथा जिला संघ सचालक भृगु जी द्वारा किया गया ।


    इस अवसर पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े पुराने स्वयसेवको को भी सम्मानित किया गया।आयोजित शोभा यात्रा में युवा एंवम सैकड़ो राम भक्त जय श्रीराम के नारों के साथ चल रहे थे एवं लोगो से मंदिर निर्माण हेतु अपना सहयोग देने की अपील किया।
    अवसर पर संघ के सह प्रान्त कार्यवाह विनय जी के साथ ही सौरभ जी,डॉक्टर डी0के0 शुक्ला, बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा,दिनेश तिवारी,शशिकांत सिंह, रामराज तिवारी,रंजना सिंह, बृजेश सिंह,देवकुमार वर्मा,अभिनंदन सिंह, कमरीलाल श्रीवास्तव,अमन पटेल,राजेन्द्र सिंह सहित आदि लोग बड़ी सख्या में शामिल रहे

    शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही । बांसडीह प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मयफोर्स के साथ शोभा यात्रा को कुशल सम्पन्न कराने हेतु लगे रहे।