बलिया : महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा ब्लाक में लगाई गयी प्रदर्शनी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा ब्लाक में लगाई गयी प्रदर्शनी

    बाँसडीह।कोविड-19 महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामसभा पिण्डहरा द्वारा तैयार किए गए मशरूम अचार और मुरब्बा की बिक्री हेतु खंड विकास कार्यालय बांसडीह पर प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसका उद्घाटन संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मंडल श्री पी एन वर्मा ने फीता काटकर किया।

    महिला स्वंय सहायता समूह को संबोधित करते हुए विकास आयुक्त श्री पी एन वर्मा ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है इसी के तहत आज बांसडीह खंड विकास कार्यालय पर महिला स्वयं सहायता  समूह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजन में मास्क मुरब्बा अचार आदि सामानों की प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी लोगों तक पहुंचे जिससे लोगों को रोजगार मुहैया उपलब्ध हो सके।  खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वयं सहायता समूह को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश जी, शक्ति राज शर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, दिलीप तिवारी, रमेश सिंह, कुंती देवी, देवंती देवी, मुक्तेश्वर पाण्डेय, अरुण मिश्रा, राय बहादुर, भिखारी सिंह, सुरेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।