बलिया : जिला जेल से कैदी फरार,प्रशासन हलकान - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : जिला जेल से कैदी फरार,प्रशासन हलकान



    बलिया। जिला कारागार से मंगलवार को हत्यारोपित सहित कई मामले में सजा काट रहा बंदी बेचू राम जेल की दीवाल फांदकर फरार हो गया।  इसकी जानकारी जैसे ही मिली जेल महकमे में हड़कम्प मच गया। जेल अधिकारियों की सूचना पर पुलिस फरार बंदी की धर-पकड़ में जुट गयी। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका।
    जानकारी के अनुसार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं निवासी बेचू राम पुत्र ढोड़ा राम पर जनपद के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। करीब दो साल पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को कोर्ट पेशी से लौटा बेचू रात में बैरक के अंदर के रोशनदान में लगा लोहे का सरिया काटकर जेल से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंच गये और मामले की जानकारी ली। बेचू के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उसको पकड़ने के लिये पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज ने पहुंचकर मामले की छानबीन किया।

    क्या बोले जेलर

    वर्ष 2018 से सजा काट रहा बंदी बेचू राम बैरक के रोशनदान की छड़ काट कर दीवाल फांद कर फरार हो गया है। इसकी सूचना जिला पुलिस को दे दी गई। कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच हो रही है। दोषी मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। -अंजनी राम जेलर जिला कारागार -- बलिया।