बलिया :ब्लाक संसाधन केंद्र का ताला तोड़कर चोरो ने किया हाथ साफ,जाँच में जुटी पुलिस - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :ब्लाक संसाधन केंद्र का ताला तोड़कर चोरो ने किया हाथ साफ,जाँच में जुटी पुलिस


     बाँसडीह,बलिया । ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बाँसडीह का ताला तोड़कर चोरों ने प्रिंटर, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलसीडी सहित हजारों रुपए का सामान शनिवार की रात्रि में उठा ले गये। साथ ही केंद्र से कई अभिलेख भी गायब है। 
    मौके पर जाँच में जुटे चौकी प्रभारी
    बांसडीह कोतवाली के पास जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में ही बेसिक शिक्षा विभाग का ब्लॉक संसाधन केंद्र है। चोरी की सूचना सुबह में प्रधानाध्यापक एहसानुल हक को किसी ने दिया कि विद्यालय परिसर स्थित रसोईघर के कुंडी टूटा हुआ है।सूचना पर प्रधानाचार्य के विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि रसोईघर सहित ब्लाक संसाधन केंद्र का ताला भी चोरो ने तोड़ा है।

     इसकी सूचना तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी  एवं पुलिस को दी गयी।खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचंद चौरसिया ने बताया  कि स्टोर रूम एवं बीआरसी केंद्र के  चार कमरों का ताला तोड़कर चोरों द्वारा 3 कंप्यूटर की एलसीडी, एक सीपीयू,एक लैपटॉप,छात्रो को संबोधित करने के लिए माइक सिस्टम के दो माइक साथ ही एक प्रोजेक्टर गायब मिला। गायब लैपटॉप में बहुत सारे महत्वपूर्ण डाटा थे।
                                                       इसी बण्डल से चोरो ने चुराए 100 स्वेटर 

     वही स्टोर रूम से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के स्वेटर की एक बोरी जिसमें लगभग 100 की संख्या में स्वेटर गायब मिला। आनन-फानन में लोगों द्वारा परिसर की छानबीन करने पर एक बोरी में कुछ स्वेटर एवं 1 जोड़ी चप्पल मिली। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ राय पहुंच कर ब्लॉक संसाधन केंद्र  का जायजा लिया। इस घटना के संबंध में प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।