बलिया : नील गाय को बचाने में कार गड्ढे में पलटी,एक की मौत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : नील गाय को बचाने में कार गड्ढे में पलटी,एक की मौत


     बाँसडीह। शुक्रवार की देर रात बाँसडीह- मनियर सड़क पर कस्बे के पाण्डेय के पोखरा के पास नील गाय को बचाने में  होंडा कार HONDA CITY GXi  (DL-3CAK 3475)का अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढ़े में गिरा। इस दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी जबकि दो अन्य बाल बाल बच गये।

    बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसडीह- मनियर मार्ग पर कस्बा निवासी विशाल कुमार राम (17)पुत्र स्व0 मुन्ना राम निवासी बाँसडीह दक्षिण टोला, वाहन में पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर अपने अन्य दो साथियों के साथ वापस घर जा रहा था कि अचानक सड़क पर नील गाय आ गयी।उसको बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढ़े में जा गिरी।कार में सवार विशाल की इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

    यह भी पढ़े-बलिया : श्री राम मंदिर निर्माण न्यास को जनपद में प्रथम चंदे के रूप में भाजपा नेत्री ने दिया 1लाख 21 हजार, मंदिर निर्माण मे सहयोग देने की लोगो से की अपील

     दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे परिजनों ने घायल युवक को जिलाअस्पताल पहुँचाया।इलाज के दौरान ही दुर्घटना में घायल किशोर की मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस को दिया।पुलीस द्वारा कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।मृतक के पिता की मृत्यु भी 2 साल पहले ही गंभीर बीमारी से हो चुकी है।मृतक के तीन भाई एवं एक बहन है।मृतक परिवार में सबसे छोटा था।इस दुखद हादसा से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की माँ की करुण क्रन्दन से मौहोल गमगीन है।