बलिया : किसानो के समर्थन में यह संगठन जिला मुख्यालय पर 20 को देगा धरना - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : किसानो के समर्थन में यह संगठन जिला मुख्यालय पर 20 को देगा धरना

    प्रनेश सिंह- जिला किसान फ्रन्ट( पूर्व जिलाध्यक्ष )

     बाँसडीह।संयुक्त किसान मोर्चा बलिया के तत्वाधान में आगामी 20 जनवरी को सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि कानूनों को रद्द करने के लिये जनपद के सभी किसान जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

    इस धरना प्रदर्शन के सम्बंध में जिला किसान फ़्रंट के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणेश सिंह ने  यह जानकारी दी।

    श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली में महीनों से किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों सरकार से कह कर रहे है कि जब तक यह कृषि कानून वापस नहीं होगा तब तक हम घर नहीं जाएंगे भले ही हमारी जान क्यों ना चली जाए ।अब तक 60 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। सरकार किसानों की बातों को सुन नहीं रही है। सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से खेती व खेत पर देसी विदेशी पूंजीवादी कंपनी का कब्जा कराने वाला कृषि कानून केवल किसानों के ही नहीं बल्कि आम जनता के हितों के खिलाफ भी है। यह कृषि कानून  जनविरोधी, राष्ट्र विरोधी कानून है। सरकार को हर हाल में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ेगा तब ही देश के किसान खुशहाल रहेगा। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली के आन्दोलनरत किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उन मांगों के साथ स्थानीय किसान अपनी स्थानीय समस्याओं को भी लेकर आगामी 20 जनवरी को जिला मुख्यालय पर पहुचे