बलिया : श्री राम मंदिर निर्माण न्यास को जनपद में प्रथम चंदे के रूप में भाजपा नेत्री ने दिया 1लाख 21 हजार, मंदिर निर्माण मे सहयोग देने की लोगो से की अपील - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : श्री राम मंदिर निर्माण न्यास को जनपद में प्रथम चंदे के रूप में भाजपा नेत्री ने दिया 1लाख 21 हजार, मंदिर निर्माण मे सहयोग देने की लोगो से की अपील


    बांसडीह। श्री राम मंदिर निर्माण न्यास को बलिया जनपद मे शुक्रवार को पहला चन्दा मिला है। बांसडीह विधानसभा की भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने बांसडीह डाकबंगले के सामने निधी संग्रह कार्यालय पर एक लाख इक्कीस हजार रूपये का चेक आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाहक विनय सिंह को सौंपा।

     इस दौरान केतकी सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण में हम सभी की धार्मिंक आस्था,विश्वास का प्रतीक है। मंदिर निर्माण के लिए देश के हम सभी लोगो को लम्बे समय से इंतजार था जो अब पूरा हो रहा है। केतकी सिंह ने  सभी से मंदिर निर्माण मे सहयोग देने की अपील किया। 

    इनके साथ ही अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बांसडीह नगर के डा0 विनोद सिंह ने इक्कीस हजार, दीपू पाण्डेय ने 11 हजार, भाजपा के मंडल महामंत्री शशिकांत सिंह ने  पांच हजार एक सौ रूपया का चेक  दिया।


     इस अवसर पर, बांसडीह खण्ड कार्यवाह सौरव सिंह, नीरज सिंह ,अभिनंदन सिंह,ओम प्रकाश सिंह,  राजेश सिंह ,दुर्गेश मिश्रा, चन्द्रबली वर्मा, विक्की गुप्ता ,प्रेम चंद वर्मा, भिखारी यादव, दिलीप गुप्ता, धन जी मिश्रा, श्रीनाथ राम ,अरून सिह, राजू गुप्ता, जगत नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।

    रिपोर्टर- विजय कुमार गुप्ता