बलिया : देशी अपमिश्रित शराब के साथ 03 महिला गिरफ्तार,जेल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : देशी अपमिश्रित शराब के साथ 03 महिला गिरफ्तार,जेल



    बाँसडीह।थाना बांसडीह द्वारा 14 ली0 अवैध देशी अपमिश्रित शराब के साथ 03 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।शनिवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव शांति सुरक्षा व्यवस्था हेतु मैरीटार चौराहे पर मौजूद थे कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ महिलाएं राजपुर गांव में अपमिश्रित शराब बना रही हैं। 
     यह भी पढ़े - बलिया : कांग्रेसियों  का विरोध प्रदर्शन, बजाया भैंस के आगे बीन 

    इस सूचना पर तत्काल बांसडीह पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम राजपुर गांव के भाई जी की बारी से महिला आरक्षी की मदद से 03 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार महिलाओं में छाया देवी पत्नी संतोष बिन्द ,लखमुनी पत्नी कमलदेव,कान्ती देवी पत्नी लालबाबू बिन्द निवासी राजपुर थाना बांसडीह बलिया की है।उपरोक्त तीनो महिलाएं कमरे के अन्दर 02 भट्ठियाँ जलाकर अपमिश्रित शराब बना रही थीं । घटना स्थल से 14 ली0 अपमिश्रित शराब, 01 किलो यूरिया, 200 ग्राम फिटकिरी, 500 ग्राम नमक, टीन पतीली, लहन आदि बरामद किया गया। उक्त तीनों के विरूद्ध थाना बांसडीह पर अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।