बलिया : अज्ञात वृद्ध महिला का मिला शव ,शिनाख्त के प्रयास में पुलिस - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : अज्ञात वृद्ध महिला का मिला शव ,शिनाख्त के प्रयास में पुलिस


     

    दुबहर,बलिया।थाना क्षेत्र के बुल्लापुर गांव स्थित कोदई ब्रह्मा बाबा के स्थान पर गुरुवार की सुबह एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 
    आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि उक्त महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी वह लगभग 2 दिनों से ब्रह्म बाबा के स्थान पर रह रही थी।  मृतक महिला पीले रंग की साड़ी पानी हुई है।