बलिया : कृषि सूचना एवं जागरूकता निवेश मेला का आयोजन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : कृषि सूचना एवं जागरूकता निवेश मेला का आयोजन

     



    बांसडीह। कृषि विभाग द्वारा बाँसडीह ब्लाक के ग्रामसभा खेवसर में आज शनिवार को किसानों को जागरूकता अभियान के क्रम में कृषि सूचना एवं जागरूकता निवेश मेला का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी सख्या में किसानो ने भाग लिया।

     आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि वर्तमान समय मे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा किसानों को बहुत से लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है और सरकार द्वारा तरह तरह की लाभदायक योजनाओं के माध्यम से उनको जागरूक किया जा रहा है जिसके कारण किसानों को आज बिचौलियों और साहूकारों से छुटकारा मिल गया है। आज किसान सम्मान राशि सीधे किसानों के खाते तक पहुँच रही है।श्री ओझा ने कृषि विभाग के जागरूकता अभियान की सराहना करते हुये कहा कि इससे गाँव के अंतिम छोर पर रहने वाले किसान सरकार की योजनाओं से अवगत होंगे और उसका लाभ लेंगे। 

                                                       आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न प्रकार के खेती करने और जैविक खादों के उपयोग तथा कृषि में उपयोग आने वाले दवाओं के बारे में जागरूक किया। अवसर पर   शशिकांत सिंह,उमाशंकर यादव,बैजनाथ प्रजापति,प्यारेलाल मौर्य,बीरेंद्र सिंह, विपिन मौर्य, कैलाश यादव,राजेश कुमार,संदीप तिवारी, रविंद्र यादव,आकाश कुमार,अरविंद यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे। जागरूकता गोष्ठि और और कृषि मेला की अध्यक्षता अशोक पांडेय और संचालन बीरेंद्र सिंह ने किया।