बलिया : ट्रक एव बोलेरो की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, तीन घायल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : ट्रक एव बोलेरो की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, तीन घायल

                                               

    बलिया।  सहतवार-रेवती मार्ग पर जिन बाबा स्थान के पास ट्रक-बोलेरो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें एक को वाराणसी रेफर किया गया है।


                                      प्राप्त जानकारी के अनुसार सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं. 11 निवासी शिब्बू सिंह व अमित सिंह पुत्रगण संतोष सिंह पटना में तैयारी करते है। दोनों भाई अपने चाचा के निधन की सूचना पर गांव गुरुवार को गांव आ रहे थे। देर होने की वजह से गांव निवासी राहुल सिंह व मोहित सिंह उन्हें लाने गये थे। बोलेरो राहुल चला रहे थे। गुरुवार की देर रात बोलेरो अभी जीन बाबा स्थान के पास पहुंची थी, तभी सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सवार चारों लोग घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिब्बू सिंह (26) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल को वाराणसी रेफर किया गया है।