बलिया : बलिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही,छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बलिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही,छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार




    बलिया :  नरही पुलिस  द्वारा एक नाबालिक बालिका के साथ छेड़ छाड़ के आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार  कर न्यायलय भेज दिया।

    नरही अन्तर्गत  एक गाव के मनोज राजभर की नाबालिक पुत्री  बुधवार सुबह 06.30 बजे घर से खेत में शौच करने गयी थी कि तभी गाव का ही रहने वाला लकी सिंह आकर लड़की का बाह पकड़ कर छेड़खानी करने लगा जब लड़की चिल्लाने लगी तो उसका मुंह दबा दिया । चिल्लाने की आवाज पर जब घर वाले पहुंचे तो लकी सिंह वहा से भाग गया ।उपरोक्त घटना  के सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना नरही में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर थाना नरही प्र0नि0 ज्ञानेश्वर मिश्रा, उ0नि0 गोपाल मौर्या मय हमराह का0 जगजीवन राम द्वारा छेड़खानी के अभियुक्त लकी सिंह पुत्र परशुराम सिंह निवासी चौरा थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया ।इस प्रकरण में   मु0अ0सं0-179/20 धारा 354क भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर, अभियुक्त लकी सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।