बलिया: 2022 में पुनः भारी बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी BJP - सुनीता श्रीवास्तव - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: 2022 में पुनः भारी बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी BJP - सुनीता श्रीवास्तव

    बाँसडीह, प्रदेश में चल रही योगी सरकार अपने कार्यो के बल पर 2022 में एक बार पुनः भारी बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी क्योकि प्रदेश में चल रही योगी सरकार ने जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा ही नही किया बल्कि जनता के हर उस सपने को पूरा किया है जो वह पिछली सरकारों में केवल कल्पना तक करते रहते थे. उक्त उदगार भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नवनयुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव के है जो अपने प्रभार क्षेत्र बाँसडीह में नये पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा बाँसडीह मंडल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये कही।

    शिक्षण संस्थान बाँसडीह जीनियस एकेडमी पर आयोजित कार्यकताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुये श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं और युवतियों को जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हो उनको मतदाता बनाये और इसके लिये व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क करे।मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा और मण्डल महामंत्री शशिकांत सिंह ने नवनयुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर समान्नित किया।इस अवसर पर निखलेश पांडेय,राजेन्द्र सिंह,चन्द्रबली वर्मा,रणवीर सिंह,सिंम्पी सिंह,तेजबहादुर रावत,जवाहर सिंह मुनजी कुमार,कन्हैया प्रसाद,अखिलेश तिवारी,राजेश प्रजापति,पंकज तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने तथा संचालन मण्डल महामंत्री शशिकांत सिंह ने किया।