बलिया : छात्र युवा संघर्ष मोर्चा ने तहसील में किया विरोध प्रदर्शन, SDM के सामने रखी ये मांग - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : छात्र युवा संघर्ष मोर्चा ने तहसील में किया विरोध प्रदर्शन, SDM के सामने रखी ये मांग



     बांसडीह। क्षेत्र में जनहित की समस्याओं  को लेकर छात्र युवा संघर्ष मोर्चा  के सदस्यों ने बुधवार को बांसडीह  तहसील का घेराव करते हुए 12 सूत्रीय मांगों के साथ विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी बांसडीह को पत्रक सौपा।

     पत्रक में छात्र युवा संघर्ष मोर्चा कि मुख्य मांगो में बाँसडीह विधानसभा में बिकने वाली अवैध कच्ची शराब पर तत्काल रोक लगाया जाये। बाँसडीह तहसील के अंतर्गत चकबंदी से वंचित गांवों को तत्काल प्रभाव से चकबंदी कराया जाये।सुखपुरा नहर से जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण तत्काल कराया जाये।सुखपुरा में नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन तत्काल कराया जाये एवं ब्लॉक स्तरीय एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराई जाय। ग्राम सभा अपायल में एक बड़ी आबादी को देखते हुए 250 के वी का ट्रांसफार्मर तत्काल प्रभाव से लगाया जाये।ग्राम सभा खंडेला ( छोटे ) के ईंट भट्ठे से गांव में तक 900 मीटर पक्की सड़क तत्काल निर्माण कराया जाय। बड़ागांव से खड़सरा रोड व नाले का निर्माण तत्काल कराया जाये। बेरूआरबारी  सुखपुरा मार्ग पर दादर - आदर जोड़ने वाली  लिंक रोड का तत्काल निर्माण हो। शिवरामपुर से मैरीटार को जोड़ने वाली लिंक रोड का तत्काल निर्माण कराया जाये। खरौनी से दरांव कोल्ड स्टोरेज मार्ग को सही ढंग से मरम्मत कराया जाये।अवैध वसूली , घूसखोरी व पुलिस उत्पीड़न बन्द हो। प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुए किसानों के फसलों का उचित मुआवजा दिया जाये। 

    ज्ञापन देने वालो में मुख्य  रूप से युवा संघर्ष मोर्चा  के अध्यक्ष आलोक सिंह कुँवर,अभिषेक सिंह  रंजन , बिजय यादव, बाबुल सिंह आशुतोष चौबे बंटी, अमित सिंह छोटू नीरज दुबे प्रीतम सिंह रोहित माही ,राजेश राजभर ,मदन सचेस,ओमकार सिंह, अंकित पांडेय,दीपू,आदि मौजूद रहे।

    " छात्रों द्वारा 12 सूत्रीय मांग की गई है उच्चाधिकारियों को संज्ञान में देकर इसे पूरा किया जाएगा " 

                         -दुष्यंत कुमार मौर्य उपजिलाधिकारी बांसडीह  

    बाँसडीह। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि छात्र युवा संघर्ष मोर्चा की तरफ से 12 सूत्रीय मांग जनहित के मामले हैं। इसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में देकर निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं लोगों से अपील किया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी के साथ फेस मास्क का उपयोग जरूर करें।