बलिया :गोरक्ष प्रान्त के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू का बांसडीह में भव्य स्वागत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :गोरक्ष प्रान्त के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू का बांसडीह में भव्य स्वागत

    बाँसडीह (बलिया) : भाजपा नेतृत्व द्वारा गोरक्ष प्रान्त के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू को बनाये जाने के बाद बाँसडीह प्रथम आगमन पर भाजपा बाँसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बाँसडीह कचहरी चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया गया तथा मण्डल महामंत्री शशिकांत सिंह द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर समान्नित किया गया। गुरुवार की देर शाम बाँसडीह चौराहे पर पहुँचे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री साकेत सिंह सोनू का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जोरदार नारो के साथ किया कार्यकर्ताओ के भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से चौराहा गूंज उठा।भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि श्री साकेत सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद कार्यकर्ताओ में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।इस अवसर पर शशिकांत सिंह, चन्द्रबली वर्मा,भुनेश्वर पांडेय,ध्रुव तिवारी,अभिनव सिंह चंचल,राजेश प्रजापति,अखिलेश तिवारी,मोनू गोंड, राजबली तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।