बलिया: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में आरोपित गिफ्तार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में आरोपित गिफ्तार


    सुखपुरा,(बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित किशोर का मेडिकल कराया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

    बताया जा रहा है कि गुरुवार को पीड़ित किशोर के परिवार के लोग बाजार करने शहर गईं थी। इस बीच, किशोर को अकेले देख पड़ोसी युवक पहुंचा और जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शाम को किशोर की मां-बहन बाजार से लौटीं तो वह कमरे में लहूलुहान पड़ा था। होश आने पर किशोर ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।