बलिया : पारिवारिक कलह से अधेड़ ने लगाई फाँसी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : पारिवारिक कलह से अधेड़ ने लगाई फाँसी


     बाँसडीह। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गाव का एक व्यक्ति ने शनिवार की सुबह परिवारिक कलह से फांसी लगाकर जान दे दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर गांव के भुवाल राजभर (55) पुत्र स्व बृज राजभर ने परिवारिक कलह से फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया।मृत्यु की सूचना पाकर घर मे कोहराम मच गया।

    बताया जा रहा है कि छठ पूजा की शाम को परिवारिक विवाद हुआ था।सुबह चार बजे के आसपास अपने भतीजे के साथ राजपुर चट्टी पर चाय पिये और चले गए।घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ईंट भट्ठे के पास एक सूखे पेड़ पर फांसी लगा लिया। शौच के लिए निकले लोगो ने देखा तो हो हल्ला मचाया।सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक अजय यादव  सदल बल पहुचे एवं शव को उतारकर  पोस्टमार्टम हेतू जिलाचिकित्सालय भेजवा दिया।